MG ZS EV Price Drop: MG ZS EV की कीमत में ₹6.14 लाख तक की भारी कटौती – जानें नई कीमतें, फीचर्स और क्यों यह EV अब पहले से ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बन चुकी है।
अगर आप एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं जो दमदार रेंज, शानदार फीचर्स और वैल्यू फॉर मनी हो — तो MG ZS EV आपके लिए सही विकल्प बन सकती है। इसकी कीमतों में हाल ही में ₹6.14 लाख तक की कटौती की गई है, जिससे यह पहले से कहीं ज्यादा अफॉर्डेबल हो गई है। इस प्राइस ड्रॉप के साथ, ZS EV अब मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में शानदार फीचर्स, बेहतरीन परफॉर्मेंस और लो मेंटेनेंस कॉस्ट के साथ एक स्मार्ट इनवेस्टमेंट बन गई है।
MG ZS EV Price Drop
देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड जिस रफ्तार से बढ़ रही है, उसमें कार निर्माता कंपनियों के लिए प्राइसिंग एक बड़ा फैक्टर बन चुका है। जहाँ देश में दो बड़ी कार निर्माता कंपनियों टाटा और महिंद्रा की SUV कारों का टॉप मॉडल 26 – 30 लाख में मिल रहा है वहीँ MG ZS EV मात्र साढ़े 20 लाख में मिल रहा है।

दरहसल देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बढ़ती मांग को देखते हुए MG Motor India ने अपनी पॉपुलर SUV MG ZS EV की कीमतों में ₹6.14 लाख तक की बड़ी छूट का ऐलान किया है। यह छूट टॉप वेरिएंट Essence Dual Tone Iconic Ivory पर दी जा रही है, जो अब ₹20.49 लाख (ex-showroom) में उपलब्ध है, जबकि पहले इसकी कीमत ₹26.63 लाख थी। यानी आप एक लग्ज़री और टेक्नोलॉजी से भरपूर EV को अब पहले से कहीं ज्यादा अफॉर्डेबल प्राइस पर खरीद सकते हैं।
MG ZS EV price drop- जानें वेरिएंट वाइज कीमतों में बदलाव
MG ZS EV कारों के प्राइस में हुए बदलावों को नीचे विस्तार से टेबल के द्वारा बताया गया है। इस टेबल में वेरिएंट, पुराना प्राइस और नया प्राइस के बारे में बताया गया है जिससे आप ये अंदाजा लगा सकें की कोण सा वेरिएंट आपके बजट के हिसाब से है सबसे बेस्ट।
वेरिएंट नाम | नई एक्स-शोरूम कीमत | कीमत में कटौती (₹) |
---|---|---|
Executive | ₹17.99 लाख | ₹99,000 |
Excite Pro | ₹18.50 लाख | ₹1.98 लाख |
Exclusive Plus (Dark Grey) | ₹19.50 लाख | ₹5.65 लाख |
Exclusive Plus Dual Tone (Iconic Ivory) | ₹19.50 लाख | ₹5.85 लाख |
100-Year Edition | ₹19.50 लाख | ₹5.85 लाख |
Essence (Dark Grey) | ₹20.50 लाख | ₹5.94 लाख |
Essence Dual Tone (Iconic Ivory) | ₹20.50 लाख | ₹6.14 लाख |
MG ZS EV फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस – जानें हर टेक्निकल डिटेल
MG ZS EV दमदार परफॉर्मेंस और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इसमें 50.3 kWh बैटरी मिलती है जो ARAI अनुसार 461 किमी की रेंज देती है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 174 bhp की पावर और 280 Nm टॉर्क जेनरेट करता है, जिससे यह SUV सिर्फ 8.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह कार सिर्फ 60 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है, जो इसे डेली यूज़ के लिए भी बेहद प्रैक्टिकल बनाता है।
फीचर | विवरण |
---|---|
बैटरी पैक | 50.3 kWh हाई-वोल्टेज बैटरी |
ARAI रेंज | लगभग 461 किमी (फुल चार्ज पर) |
मोटर आउटपुट | 174 bhp, 280 Nm टॉर्क |
0-100 किमी/घंटा | करीब 8.5 सेकंड |
चार्जिंग टाइम | 60 मिनट में 80% (DC फास्ट चार्जर से) |
ड्राइव मोड्स | Eco, Normal, Sport |
ADAS फीचर्स | Lane Assist, Emergency Braking, आदि |
इंफोटेनमेंट सिस्टम | 10.1 इंच टचस्क्रीन, Android Auto, Apple CarPlay |
सेफ्टी फीचर्स | 6 एयरबैग, 360 कैमरा, ABS, ESC |
बूट स्पेस | 470 लीटर |
निष्कर्ष
MG ZS EV अब पहले से कहीं ज्यादा अफोर्डेबल हो गई है, क्योंकि कंपनी ने इसकी कीमतों में ₹6.14 लाख तक की भारी कटौती की है। यह इलेक्ट्रिक SUV अब ₹17.99 लाख की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 461 किमी की ARAI रेंज, 50.3 kWh बैटरी, 174 bhp पावर, और कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इस प्राइस ड्रॉप के साथ ZS EV एक शानदार विकल्प बन गई है उन लोगों के लिए जो लॉन्ग रेंज, टेक्नोलॉजी और वैल्यू फॉर मनी चाहते हैं।